कवर्धा टेकेश्वर दुबे : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सोमवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कलेक्टर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। कलेक्टर वर्मा ने तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वतंत्रता दौड़ के प्रतिभागियों को सद्भावना और देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करके देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटना ही देश सेवा नहीं है, बल्कि जनहित में अच्छे कार्यो से भी प्रदेश और देश की सेवा की जा सकती है। स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत सीईओं अजय कुमार त्रिपाठी, डीएसपी संजय ध्रुव, उप संचालक पंचायत राज तिवारी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अभिलाषा पंडा, प्रभारी खेल अधिकारी सहायक संचालक एमके गुप्ता पार्षदगण जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्वामी विवेकानंद एकेडमी, स्कूली बच्चे शामिल हुए।
Comments