रायपुर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रायपुर महानगर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विशाल मसाल यात्रा निकाली गई, जिला मंत्री बंटी कटरे ने कहाँ यह मसाल पद यात्रा बूढ़ा तालाब रायपुर से चल कर बैजनाथ धाम नल घर मोती बाग रायपुर तक निकाली गईं, यात्रा साधु संतो क़े मार्गदर्शन मेँ निकाली गई, यात्रा मेँ समाज प्रमुख, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बंहने, बजरंग दल क़े अनेको कार्यकर्ता मसाल यात्रा में सहभागी बने, जिला मंत्री बंटी कटरे ने कहाँ अखंड भारत न केवल एक विचार है, बल्कि एक सुविचारित निर्धारित लक्ष्य भी है। जो लोग विचार करते हैं कि विभाजन एक अटल स्तंभ है, वे पथभ्रष्ट और भ्रम में हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
इस प्रकार के विचार केवल मातृभूमि के प्रति कट्टर प्रेम की कमी का प्रतिबिंब हैं। खंड भारत अखंड हो, अखंड भारत स्मृति दिवस के पावन अवसर पर हम सभी भारतीयों का एक ही संकल्प होना चाहिए.शुद्ध हृदय की प्याली में,निस्वार्थ प्रेम का दीप जलाकर। कोटि कोटि पग बढ़े जा रहे,तिल-तिल जीवन जला जला कर । जब तक ध्येय ना पूरा होगा,तब तक पग की गति न रुकेगी।आज कहे चाहे जो दुनिया,कल को बिना वो झुके ना रहेगी ।।
जिला मंत्री ने युवाओं व आने वाली पीढ़ी को संदेश दिया हमारी मातृभूमि की अखंडता बनाए रखेंगे, विभाजन की पीड़ा को कभी नहीं भूलेंगे, एकता साहस और स्वाभिमान का संदेश देते रहेंगे, सामाजिक समरसता का भाव जागते रहेंगे, कार्यक्रम मेँ रायपुर क़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क़े अधिकारी श्री भास्कर किनेकर जी ने अखंड भारत पर अपना विषय रखा कार्यक्रम मेँ उपस्थित महानगर अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा जी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, रितु वर्मा, जिला मंत्री बंटी कटरे, सह मंत्री किशोर पटले,दुर्गावाहीनी संयोजीका दीपाली राजपूत, संयोजक विजेंद्र वर्मा, महानगर क़े प्रखंडो से आये पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व सैकड़ो की संख्या मेँ हिंदू समाज उपस्थिति रहे।
ये भी पढ़े : एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments