महिला ने खुद की गला रेतकर की आत्महत्या

महिला ने खुद की गला रेतकर की आत्महत्या

 अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दोरना में महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से खुद का गला रेत लिया। नस कट जाने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास (39) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के सभी सदस्य गांव के ही एक व्यक्ति के खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच महिला ने अपना गला रेत लिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

बच्चों ने घरवालों को जानकारी दी। वनस्पति दास को उसके बेटे अजय, अभिषेक व भतीजा सुखसाय बाहर लेकर बाहर आए और निजी वाहन में लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व उसकी हालत बिगड़ गई। मिशन हॉस्पिटल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि महिला के गले की नस कट गई थी, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। महिला वनस्पति दास का पति जनेवधारी दास शाम को घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी वनस्पति ने सब्जी काटने के धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया है। उसके गले से खून निकल रहा था। वह भी अंबिकापुर अस्पताल पहुंचा।

महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति से भी पूछताछ की लेकिन घटना को लेकर वह कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका। पारिवारिक कारणों से महिला द्वारा गला रेत आत्महत्या कर लेने का संदेह है। पुलिस ने केस डायरी अग्रिम जांच विवेचना के लिए लुंड्रा थाना भेज दिया है।

ये भी पढ़े : स्टाप डेम पानी डुबकर दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments