भारतीय किसानों के बीच 50 एचपी रेंज के ट्रैक्टर बहुत लोकप्रिय हैं क्योंकि ये शक्तिशाली और किफायती दोनों हाेते हैं। आज हम तुलना करने वाले हैं उन 3 ट्रैक्टरों की जो कि इंडिया के टॉप ब्रांडस महिंद्रा, सोनालीका और जॉन डियर द्वारा निर्मित हैं।
भरोसेमंद, फीचर्स या टेक्नोलोजी - क्या चुनेंगे आप?
जहां भरोसे की बात हो वहा महिंद्रा 575 DI XP Plus, फीचर्स में सोनालीका DI 50 RX और मजबूती के लिए जॉन डियर 5050D बेस्ट माना जाता है।
महिंद्रा 575 DI XP Plus
यह महिंद्रा का एक विश्वसनीय हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर है जो खेती की हर जरूरत को पूरा करता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
सोनालीका DI 50 RX
यह पावरफुल ट्रैक्टर सभी मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है जो खेती के सभी इम्प्लीमेंट्स को आसानी से संभालता है।
जॉन डियर 5050D
5050D को अपनी दमदार परफॉर्मेंस और कम डीजल खपत से किसानों के बीच बहुत सराहना मिली है।
इंजन क्षमता किसकी सबसे मजबूत?
महिंद्रा 575 DI XP Plus
यह ट्रैक्टर 47 HP के साथ आता है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है जो 2979 सीसी इंजन क्षमता और 4 सिलेंडर के साथ 2000 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में 42 HP का PTO HP है और इसका शक्तिशाली इंजन कठिन कृषि कार्यों को आसान बना देता है।
सोनालीका DI 50 RX
इस ट्रैक्टर की मजबूत इंजन क्षमता खेतों में शानदार माइलेज देती है। 52 एचपी वाला डीआई आर एक्स 3 सिलेंडर के साथ 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। इस 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में हाई परफॉर्मेंस प्रदान करने की क्षमता है।
जॉन डियर 5050D
50 HP (हाॅर्स पावर) वाला यह ट्रैक्टर 3029D इंजन के साथ आता है। 3 सिलेंडर, 2900 CC इंजन क्षमता और 42.5 पीटीओ एचपी के साथ जॉन डियर का यह एडवांस ट्रैक्टर 2100 RPM जनरेट करता है। यह कॉम्बिनेशन खरीदारों को बहुत पसंद आता है।
कीमत और फीचर्स में कौन है बेहतर?
Mahindra 575 DI XP Plus
सोनालीका DI 50 RX
जॉन डियर 5050D
महिंद्रा 575 DI XP Plus vs सोनालीका DI 50 RX vs जॉन डियर 5050D तुलना का परिणाम
इन तीनों दमदार ट्रैक्टरों की तुलना हमने हर पहलू से की है। जिसका रिजल्ट ये निकला है कि यदि आपको आसान मकैनिज्म वाला भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए ताे आप महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस को चुन सकते हैं। फीचर्स और पावर का शानदार कॉम्बो चाहिए ताे सोनालीका डीआई 50 आरएक्स बेस्ट है और यदि अधिक लिफ्टिंग क्षमता वाला प्रीमियम ट्रैक्टर चाहिए तो आप जॉन डियर 5050D बिना किसी झिझक के खरीद सकते हैं। उम्मीद है अब आपको समझ आ गया होगा कि आपके खेत का साथी कौन बनेगा।

Comments