आरंग ,अंबिकापुर ,दुर्ग विधायक बने मंत्री

आरंग ,अंबिकापुर ,दुर्ग विधायक बने मंत्री

रायपुर :   साय मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस से भाजपा में आए पहली बार के विधायकों को और दुर्ग से पहली बार विधायक बने गजेन्द्र यादव मंत्री बनाए गए ,साय मंत्रिमंडल में पहली बार के विधायकों का वर्चस्व बना रहा ।

 साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची है।

सीएम साय ने दी बधाई

आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments