खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर की गई कार्रवाई

खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर की गई कार्रवाई

कोरबा/जांजगीर-चांपा :छत्तीसगढ़ के चांपा -जांजगीर जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं अनिल कुमार साहू, खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में विगत 01 सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रो में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के प्रभावी रोकथाम हेतु औचक जांच किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हनुमानधारा चाँपा स्थित हसदेव नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते 01 जेसीबी जप्त कर थाना चांपा की सुपुर्दगी में दिया गया है तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खनिज रेत के अवैध परिवहन के 08 प्रकरण (07 हाईवा एवं 01 टेक्टर) दर्ज किया गया है। इसी प्रकार खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर के अवैध परिवहन के 07 प्रकरण (06 हाईवा एवं 01 टेक्टर) दर्ज किया गया है। जप्त वाहनों को जिले के अलग-अलग थाने / परिसर चॉपा, बम्हनीडीह, मुलमुला, पुलिस लाईन, कलेक्ट्रेट परिसर के सुरक्षार्थ रखा जाकर वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि खनिज एवं राजस्व अमला द्वारा 15 अगस्त को शिवरीनारायण के पास ग्राम भोगहापारा का संयुक्त मौका जांच के दौरान खनिज रेत अवैध भण्डारण का 01 प्रकरण दर्ज किया जाकर अवैध भण्डारणकर्ता के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। खनिज उडनदस्ता दल द्वारा 18 अगस्त को शिवरीनारायण स्थित महानदी का मौके जाँच के दौरान बैराज के पास खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते नही पाया गया। महानदी में निर्मित बैराज के सभी गेट खोला गया है जिस कारण नदी में पानी भरा होना पाया गया।

ये भी पढ़े : सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया,PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

खनिजो के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के उपरोक्त दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इसी प्रकार आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments