BMW ने लॉन्च की दो कारें,जानें क्या है कीमत और दमदार फीचर्स

BMW ने लॉन्च की दो कारें,जानें क्या है कीमत और दमदार फीचर्स

भारत में कई सेगमेंट में लग्ज़री कारें बेचने वाली अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो स्पेशल एडिशन कारें लॉन्च की हैं। निर्माता ने किस कार को किस तरह के खास फीचर्स और स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किया है।इसे किस कीमत पर पेश किया जा रहा है, यह हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

BMW ने लॉन्च की दो कारें

BMW ने भारत में 50वीं वर्षगांठ एडिशन के साथ दो कारें लॉन्च की हैं। निर्माता ने इस एडिशन के साथ 3 Series LWB और M 340i लॉन्च की हैं। खास बात यह है कि इन दोनों कारों की केवल 50 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

क्या है खास

निर्माता ने BMW 330 Li M Sport के 50वीं वर्षगांठ एडिशन में कार्बन फाइबर ट्रिम, 1/50 बैजिंग, M हाई ग्लॉस शैडो लाइन, हेड्स-अप डिस्प्ले, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें और वाइड स्क्रीन कर्व डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, BMW M240i M Sport के 50 साल के एडिशन में एलईडी हेडलाइट्स, हाई ग्लॉस ब्लैक M डिज़ाइन मिरर कैप, रियर स्पॉइलर, 19 इंच के जेट ब्लैक अलॉय व्हील और रेस कार जैसी सीटें जैसे कई शानदार फीचर्स हैं।

इंजन कितना पावरफुल है

BMW 3 Series LWB और M 340i में दो-लीटर का चार-सिलेंडर इंजन लगा है। जिससे इस कार को 258 हॉर्सपावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार को मात्र 6.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है। BMW M240i M Sport में तीन-लीटर का इंजन है जो 374 हॉर्सपावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें M स्पोर्ट एग्जॉस्ट भी है।

अधिकारियों ने बताया

BMW इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ विक्रम ने कहा कि पाँच दशकों और सात पीढ़ियों से, BMW 3 Series ड्राइविंग के आनंद का मानक रही है। इस कार ने एक नई वाहन श्रेणी बनाई है और दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बिकने वाली प्रीमियम कार रही है। BMW 3 Series लॉन्ग व्हीलबेस और BMW M340i का '50 Jahres' लिमिटेड एडिशन इसी विरासत को हमारी श्रद्धांजलि है। यह बेजोड़ डिज़ाइन, गतिशील प्रदर्शन और अत्याधुनिक तकनीक के साथ रोज़मर्रा की व्यावहारिकता के बेहतरीन संतुलन का प्रतीक है, जो इसे ड्राइविंग के शौकीनों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। यह अब तक के सफ़र का जश्न है और आने वाले कई रोमांचक अध्यायों का वादा करता है।

ये भी पढ़े : भारत में स्मार्टवॉच मार्केट में बदलाव: स्मार्ट ग्लासेस की बढ़ती मांग

कीमत

निर्माता ने 330 Li M Sport की कीमत 64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। दूसरी कार, M340i, 76.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च की गई है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments