मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे “पहल” अभियान के तहत 20 अगस्त को मंगल भवन गांधी मैदान जरहागांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल आरती के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, गौसेवक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
अभियान “पहल” के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा समी के 101 पौधे गौसेवकों व ग्रामीणों को वितरित किए गए। साथ ही साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन, नशामुक्ति तथा बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध से सतर्क रहना और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने भी मुंगेली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता ही अपराध रोकथाम का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने गौसेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक जरहागांव सालिकराम धृतलहरे, थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौसेवक पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments