सरगुजा :शासन प्रशासन के मंशानुरूप आम जनता के मांग शिकायतो की त्वरित निराकरण करने तथा सरकार के लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिगत जंप लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत निम्हा में 22 अगस्त दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया शिविर के बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन रहे ।
विभागीय अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी शिविर में हाजिर लोगों को दी गई। मंत्री अग्रवाल ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा -- पंक्ति में खड़े अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को शासन के योजनाओं का लाभ मिले।प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के निर्देश पर इस तरह के समाधान शिविर का आयोजन किया जाकर आम जनता के मांग शिकायतो का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। लाभ उठाने की बात कही।
शिविर में शासकीय विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शिशिर में मांग शिकायत के कुल 225 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसमें खाद्य विभाग को कुल 0 शिकायत 01सिचाई विभाग को मांग के 01 विद्युत विभाग को मांग के 07 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मांग के सर्वाधिक 149 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 80 मौके पर निराकृत किये गये बाकी 69 आवेदन कारण वश लंबित रहे। इसी तरह पीएचई विभाग को मांग के17 आवेदन पत्र मिले जिसमें 17 आवेदनों का निपटारा शिविर स्थल में ही कर दिया गया। राजस्व विभाग को मांग के 33 तथा शिकायत के 01 आवेदन पत्र मिले थे जिसमें सभी 34आवेदन लंबित रहे निराकरण नहीं हो सका। स्कूल शिक्षा विभाग को -मांग के 05 तथा शिकायत के 01कुल 06आवेदन मिले थे सभी आवेदनों का निपटारा शिविर में किया गया। सहकारिता विभाग -- को मांग के 0 शिकायत के 01 आवेदन मिला। जिसमें 01 लम्बित रहा। सहकारी समिति विभाग -- मांग के सिर्फ 01 आवेदन पत्र मिला है जो लम्बित रहा।
स्वास्थ्य विभाग को मांग के कुल 03 आवेदन पत्र मिले थे जिसका निराकरण शिविर में किया गया। स्वास्थ्य विभाग --को मांग के 03 आवेदन पत्र मिले थे जिसका निराकरण शिविर स्थल पर कर दिया गया।
क्रेडा विभाग को-- 03 आवेदन पत्र माग के प्राप्त हुये थे जिसका निपटारा मौके पर किया गया।
लीज बैंक को ---मात्र 01 आवेदन पत्र मिले जिसका निपटारा मौके पर किया गया। कृषि विभाग को --कोई आवेदन पत्र नहीं मिला। बल्कि 20 किसानों को केसीसी तथा 20 किसानों को बीज वितरीत किया गया। उद्यान विभाग को --कोई आवेदन पत्र नहीं मिला । शिविर में आये कृषकों को 800 नग पौधे वितरित किये गये। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग को मात्र 01 आवेदन पत्र मिला जिसका निराकरण नहीं होने से लंबित रहा। 133 शेष आवेदनों पर सम्बंधित विभागों द्वारा समय-सीमा पर आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया जायेगा।
आयोजित शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जंप अध्यक्ष श्रीमती शशी कला सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल,मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, जंप सदस्य रजनी पैकरा, राजेंद्र सिंह अमित बारी राहुल अग्रवाल, कामेंद्र राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े, भज्जू सिंह, सरपंच जयसिंह कुरूम, पूर्व जंप अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी, पूर्व सरपंच सुखसाय पोर्ते, तबरेज आलम,अपर कलेक्टर सुनील नायक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वंश सिंह नेताम, तहसीलदार अंकिता पटेल,नायब तहसीलदार उमेश तिवारी,मुकाअधि0 डॉ स्वैचछा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डी0 के0 गुप्ता एस डीओ प्रवीण खलखो,कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments