वास्तु शास्त्र :मनी प्लांट को घर में रखने से आती है बरकत,जानें इससे जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र :मनी प्लांट को घर में रखने से आती है बरकत,जानें इससे जुड़े नियम

घर में कई लोग मनी प्लांट लगाते हैं। इस पौधे को घर में इसलिए लगाया जाता है कि धन की कमी घर में कभी पैदा न हो। हालांकि वास्तु के नियमों के अनुसार अगर इस पौधे को घर में न रखा जाए तो इससे लाभ की जगह आपको हानि भी हो सकती है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि, घर में मनी प्लांट रखते समय आपको किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते 

मनी प्लांट को घर में रखने के वास्तु नियम

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। अगर मुख्य द्वार इस दिशा में हो तो वहीं आपको मनी प्लांट लगाना चाहिए। अगर इस दिशा में मुख्य द्वार न हो तो घर की उत्तर दिशा वाली खिड़की या दरवाजे के पास भी आप मनी प्लांट रख सकते हैं। 
  2. मनी प्लांट को घर में लगाते समय इस बात का ख्याल रखें की उसकी बेल ऊपर की ओर जाए। इसके लिए उचित व्यवस्था आपको मनी प्लांट के पास करनी चाहिए। 
  3. गलती से भी मनी प्लांट के मुरझाने के बाद इसको घर में न रखें ऐसा करने से धन की बर्बादी हो सकती है। 

मनी प्लांट को क्या मुख्य द्वार पर रख सकते हैं? 

जी हां! मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर रखने में कोई खराबी नहीं है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर रखा मनी प्लांट घर में बरकत लाता है। हालांकि द्वार की उत्तर दिशा की ओर ही इसे रखें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट के आस पास जूते-चप्पल, कूड़ा आदि न हो। ऐसा करने से मनी प्लांट की सकारात्मक ऊर्जा खराब हो सकती है। 

ये भी पढ़े : हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट, जानें पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा

मनी प्लांट लगाने के शुभ परिणाम 

मनी प्लांट लगाने से न केवल आपके घर में धन की बरकत होती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी आपके जीवन में आती है। साथ ही मनी प्लांट के सकारात्मक प्रभाव से आपके जीवन की कई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। मनी प्लांट को घर में रखने से घर के लोगों की मानसिकता और स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। हालांकि, इसे लगाते से वास्तु के नियम का पालन आपको हमेशा करना चाहिए। 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments