दंतेवाड़ा : राज्य शासन के आह्वान में एवं निर्देश में पूरे राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना।इस परिप्रेक्ष्य में दंतेवाड़ा जिले में केम्पन ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ अंतर्गत बड़े बचेली नगर पालिका को 600 वृक्ष रोपित करने हेतु लक्ष्य दिया गया हैं।नगर पालिका द्वारा इस कार्य हेतु कृष्ण कुंज एवं ट्रांसपोर्ट नगर भूमि चिन्हांकन किया गया है।इन स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु स्व सहायता समूहों को 1 वर्ष हेतु संचालन कार्य का जिम्मा दिया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
इस क्रम में ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ केम्पन का शुभारंभ सोमवार नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल द्वारा किया गया।जिसमे चयनित स्थानों में 150-150 कुल 300 पौधे रोपित किये यह पौधे वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया, छायादार एवं फालदार वृक्ष कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचन्दनी,पार्षद विलाशीनी नाग,झिलकी, धंसिंग नाग,दीपक सरकार, श्यामलाल सेठिया एवं नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।



Comments