परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।कहते हैं, जब मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टिक थामते थे, तो गेंद खुद-ब-खुद गोलपोस्ट की राह पकड़ लेती थी। उनके खेल में जादू था, जो ना सिर्फ मैदान में विरोधियों को चौंकाता, बल्कि पूरे भारत को एक नई पहचान देता है। उनकी याद में राष्ट्रीय खेल दिवस 2012 से मनाया जा रहा है। ऐसे में जानते हैं साल 2025 का राष्ट्रीय खेल दिवस कुछ खास है, क्योंकि इस बार इसकी थीम है- 'एक घंटा, खेल के मैदान में' जिसका जरिया शांतिपूर्ण समाज की ओर है। खेल अब सिर्फ जीतने का जरिया नहीं रहा, बल्कि समाज को एकजुट करने का साधन बन रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें सिखाता है कि भले ही हमारी भाषा, धर्म, रंग या विचार अलग हो, लेकिन मैदान में हम सब एक जैसे हैं और इसी संदेश के साथ ' फिट इंडिया मिशन' का तीन दिवसीय जन आंदोलन, जो आज यानी 29 अगस्त से 31 अगस्त तक देशभर में चलाया जाएगा। इसका खास अभियान है- हर दिन, सिर्फ एक घंटा अपने शरीर और स्वास्थ्य को दीजिए। कोच शीतल ध्रुव एवं खेल शिक्षक डोमेश्वर ध्रुव के द्वारा वेट लिफ्टिंग,बैडमिंटन ,हाकी एवं नगर के खिलाड़ियों द्वारा वालीबाल खेल खेला गया। अध्यक्ष महोदया द्वारा सभी को शपथ दिलाया गया जिसमें यह शपथ लिया गया कि मैं शपथ लेता हूँ कि मैं खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाऊँगा। मैं अपने परिवार और दोस्तों को हर दिन खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। मैं हर खेल में उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती के ओलंपिक मूल्यों को आत्मसात करने का प्रयास करूंगा। एवं खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन मैदान में खेलने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर सभापति बलराज पटेल, भोलेशंकर जायसवाल, अजय दीक्षित,चंचल सिन्हा,देवसिंह रात्रे , रेवेन्द्र दीक्षित, वरिष्ठ कबड्डी जब्बार खान, रोमन ठाकुर, हेमचंद देवांगन,जितेंद्र पाटकर ,वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रामाधार यादव, धनेश्वर नाग,मनोज दुबे, मिथलेश सिन्हा, कमलेश्वर सिन्हा, युनुस खान, संजय ध्रुव,मेघराज यादव, शोएब अली एवं खिलाड़ीगण उपस्थित थे।
Comments