कवर्धा टेकेश्वर दुबे: जिले के सिंह नवयुवक मण्डल गणेश उत्सव समिति ठाकुरपारा में गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह हैँ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भक्तिमय आयोजन प्रारंभ हो चुके हैं।उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, झांकी प्रदर्शन और सामूहिक आरती का विशेष आकर्षण रहेगा। क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी रखी गई हैं। अंतिम दिन भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।
गणेशोत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भाईचारे को मजबूत बनाने में सहभागी बनें। उक्त जानकारी समिति के ठाकुर अमन सिंह द्वारा दी गयी।
Comments