AVTOROS SHAMAN की क्‍या खासियत हैं, आइए जानते हैं

AVTOROS SHAMAN की क्‍या खासियत हैं, आइए जानते हैं

नई दिल्‍ली : भारत में कई तरह के वाहनों का उपयोग जनता करती है। जनता के साथ ही सेना भी अपनी जरुरत के मुताबिक वाहनों का उपयोग करती है। जिनमें से कई ऐसे वाहन होते हैं जो एक बार देखने के बाद लंबे समय तक याद रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी ही गाड़ी की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें विशालकाय टायर वाली गाड़ी को दिखाया गया है। इसकी क्‍या खासियत हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

भारत में दिखा विशालकाय वाहन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक विशालकाय वाहन को दिखाया गया है। जो आकार में किसी बड़ी एसयूवी के मुकाबले काफी ज्‍यादा है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

क्‍या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गई वीडियो में दिख रहा विशालकाय वाहन Avtoros Shaman है। जो असल में एक 8x8 वाहन है। यह रूस में एक ऑफरोडर वाहन की तरह उपयोग किया जाता है। सोशल मीडिया की वीडियो सिक्‍किम की है।

क्‍या है खासियत

Avtoros Shaman 8x8 को रूस में साइ‍बेरिया की बर्फ पर चलाया जाता है। इसके अलावा यह पानी में भी आसानी से चलाया जा सकता है। भारत में भी इसे हिमालय और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाया जा सकता है। इसका नाव के आकार का फ्रेम, उच्च-प्रदर्शन वाले वाटर पंपों के साथ, प्रति मिनट 200 लीटर तक पानी निकाल सकता है।

कितनी लंबी-चौड़ी

Avtoros Shaman 8x8 की लंबाई 6,300 एमएम है। यह 2,500 एमएम चौड़ा है और 2,700 एमएम ऊँचाई के साथ आता है।

कितने खास हैं टायर

एव्टोरोस शमन 8x8 में कम दबाव वाले टायर हैं जिन्हें कॉकपिट स्विच के ज़रिए एडजस्ट किया जा सकता है। 4,800 किलोग्राम वज़नी इस रूसी वाहन का ग्राउंड क्लीयरेंस 450 एमएम है।

ये भी पढ़े : मारुति करेगी नई एसयूवी को भारत में लॉन्‍च,जानें डिटेल

कितना दमदार इंजन

एव्टोरोस शमन 8x8 में एक इवेको 3.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-डीज़ल इंजन लगा है, जो 146 बीएचपी और 352 एनएम उत्पन्न करता है। इस गाड़ी में एक अनोखा स्टीयरिंग सिस्टम भी है जिसमें तीन मोड हैं: तेज़ गति से यात्रा के लिए फ्रंट एक्सल स्टीयरिंग, तेज़ मोड़ के लिए रियर एक्सल स्टीयरिंग, और एक क्रैब मोड जो गाड़ी को साइड में घुमाने में सक्षम बनाता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments