गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। 28 जुलाई 2025 को घोषित जिला पदाधिकारियों की सूची ने पार्टी के भीतर गहरी दरार पैदा कर दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सूची न केवल परामर्श के अभाव में बनाई गई है।बल्कि इसमें पक्षपात और व्यक्तिगत हित साफ झलकते हैं।कार्यकर्ताओं की उपेक्षा,निष्ठा पर चोट पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्षों से भाजपा के लिए मेहनत और समर्पण से काम करने वाले नेताओं की अनदेखी कर दी गई।सूची में शामिल किए गए नामों पर सवाल उठाते हुए कहा जा रहा है कि उनका चयन कार्यकुशलता के बजाय करीबी संबंधों और व्यक्तिगत प्रभाव के आधार पर हुआ है।इस वजह से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय के करीबी लोगों को तरजीह दी।साथ ही यह भी कहना है कि पदाधिकारी सूची तैयार करते समय कोर कमेटी की निर्णय पर भी सवाल उठा रहे हैं।संगठन में बढ़ता असंतोष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि समय रहते इस समस्या को नहीं सुलझाया गया। तो आगामी चुनावों में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा जैसे संगठनात्मक अनुशासन वाली पार्टी में व्यक्तिगत हितों को तवज्जो देने से कार्यकर्ताओं में मोहभंग की स्थिति बन रही है।कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि इस पदाधिकारी सूची को तत्काल निरस्त किया जाए।नई सूची सर्वसम्मति और कोर कमेटी की सहमति से तैयार की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर मनमानी कर रहें हैं।गरियाबंद का यह घमासान आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति और एकजुटता पर बड़ा असर डाल सकता है।कार्यकर्ताओं ने शिकयत पत्र में बताया कि पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने अपने करीबी को पद दीया हैं।जिला महामंत्री आशीष शर्मा,चंद्रशेखर साहू,उपाध्यक्ष ईश्वर साहू,मंत्री जगदीश यदु,तृप्ति बनर्जी,कोषाध्यक्ष अजय रोहरा को पद दीया गया हैं।जिसे संगठन का अनुभव नहीं हैं।दोनों जिला महामंत्री राजिम विधानसभा से बनाया गया हैं। उपाध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी गोहरापदार,प्रीतम सिन्हा गरियाबंद मंडल से लिया गया।उसके साथ ही एक मंडल से चार से पांच कार्यकर्ताओं को पद दीया गया हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
उपाध्यक्ष पदुमलोचन जगत को लेकर झाखरपारा मण्डल में कार्यकर्ताओं में नराजगी हैं।जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेक पर पूर्व मंडल अध्यक्ष,नगर पालिका उपाध्यक्ष गरियाबंद वर्तमान में नगर पालिका में सभापति हैं।एक साथ दो पद सत्ता एवम संगठन में इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नराजगी हैं।श्रृति ध्रुरुवा,मनीष सिन्हा कार्यकर्ता को पद दिया गया। जिलाध्यक्ष के करीबी हैं।प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी ये बूथ अध्यक्ष,स्कूल समिति अध्यक्ष हैं।उसके बाद भी प्रवक्ता बनाया गया हैं।इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नराजगी हैं।झाखरपारा मंडल के अध्यक्ष को हटाने के लिए भी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से इसकी शिकायत किया हैं।झाखरपारा मण्डल में कार्यकर्ताओं में बहुत ही नराजगी हैं।मण्डल के बैठक में भी कार्यकर्ता नहीं पहुंच पा रहें हैं।झाखरपारा मण्डल भाजपा कार्यकर्ता और गरियाबंद जिला के कार्यकर्ताओं ने अपने शिकयत पत्र में बताया की पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवम पूर्व प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकार के द्वारा बनाया गया यह कहना हैं।प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवम क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से लिखित में शिकायत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।कब होगी कार्यवाही प्रदेश संगठन पर नजर टिकीं हैं कार्यकर्ताओं की उम्मीद हैं।गरियाबंद भाजपा में इस समय घमासान मचा हैं।
Comments