परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : रसेला क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधयाक जनक ध्रुव से जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंच कर भेंट मुलकात की। वहीं रसेला से छुरा मुख्य मार्ग जो कि जर्जर हो चुका है। उसे मरम्मत करवाने की बात कही गई। जिस पर विधायक ने तुरंत पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द ही मरम्मत कराने का आश्वाशन दिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
गरियाबंद गांधी मैदान में एन.एच.एम कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित होकर अपना समर्थन दिया। और कहा कि यह केवल कर्मचारियों की आवाज़ नहीं, बल्कि सेवाभाव और समर्पण का हक़ है। उनकी मांगे पूरी तरह न्यायोचित और जायज़ है। शासन को चाहिए कि संवेदनशीलता दिखाते हुए इनकी मांगों पर सरकार और प्रशासन को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।न्याय और निर्णय में देरी,अन्याय को बढ़ावा देती है। समय रहते ही मेहनतकश हाथों की पुकार सुनी जानी चाहिए।
ये भी पढ़े : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Comments