मुंगेली में सरपंच की शर्मनाक हरकत:घर में घुसकर महिला से छेड़खानी,सरपंच गिरफ्तार

मुंगेली में सरपंच की शर्मनाक हरकत:घर में घुसकर महिला से छेड़खानी,सरपंच गिरफ्तार

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। जगताकापा गांव की एक महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

पीड़ित महिला ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सरपंच इंदल गोंड शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Mungeli News: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की गई। 55 वर्षीय आरोपी इंदल गोंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments