शराबी पति ने चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

शराबी पति ने चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

 राजनांदगांव :  आठ साल से विवाहित दंपती के बीच चरित्र शंका को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार कौड़ूटोला की है। मंगलवार की सुबह छह बजे यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति के बीच अक्सर इस मामले को लेकर विवाद होता रहता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या

अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली। कौड़ूटोला निवासी देंवेंद्र कुमार साहू शराब पीने का आदी है। वह सोमवार की शाम भी नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी दामिनी साहू (30) से विवाद किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

इसके बाद मंगलवार की भोर होते ही पिछले बातों को लेकर और चरित्र शंका के चलते देवेंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे ढेर कर दिया। इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे। बच्चों की चीख पुकार से जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी पति

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में दामिनी का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। आरोपित को पुलिस ने वहीं से हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, देवेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। यही वारदात की भी वजह बनी। दोनों का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था और उनके सात और छह वर्षीय एक बेटा और बेटी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments