प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा किया जाएगा आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा किया जाएगा आयोजित

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। शनिवार को इसके अंतर्गत दिल्ली में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के आयोजन के लिए भाजपा केन्द्रीय कार्यालय विस्तार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष व पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही हमारी सामूहिक संकल्पना है। दिल्ली में भाजपा की सरकार ने भी इस सेवा पखवाड़े में जनसेवा से जुड़े कार्यों का शुभारंभ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान स्वास्थ्य, शिविर, खेल कूद प्रतियोगिता और चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने बताया कि दिल्ली सरकार के सहयोग से सेवा ही संगठन के भाव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु सेवा कार्य दिल्ली के हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

विष्णु मित्तल ने बताया ने कहा कि अन्य कार्यक्रमों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, सांसद खेल कूद प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी। उन्होंने कहा, दिल्ली में 27 सालों बाद बनी भाजपा सरकार भी दिल्लीवालों को अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments