धमतरी जिले में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : घर में रखे नकद व जेवरात को लूटने से मना करने पर बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या करने वाले 6 नकाबपोश आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के जेवरात व नकदी तथा हत्या करने उपयोग किए औजार को जब्त कर सभी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार लुटेरों ने घर में 50 लाख रुपये नकद होने की आशंका पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया है। बंधक बनाने के दौरान मृतक व उनकी पत्नी से सभी आरोपी इस राशि की मांग लगातार कर रहे थे। अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सितंबर की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे, तभी रात करीब दो बजे तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपी घर में पीछे की ओर से घुसे और सबसे पहले सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी को बंधक बना लिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

फिर आरोपियों ने घर के आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगद पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इस घटना का जब कृतराम साहू ने विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की दर्दनाक हत्या कर दी। हमला से मौके पर ही कृतराम साहू की मौत हो गई और सभी ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

रश्मि साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर हत्यारों को ढूंढने में जुटी हुई थी। आरोपियों को पकड़ने विशेष पुलिस टीम बनी, लेकिन घटना व आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, ऐसे में इस घटना से पर्दा उठाना पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन वैज्ञानिक पद्धति से की गई जांच ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

सभी आरोपी आसपास गांवों के

गिरफ्तार आरोपियों में धनराज यादव 22 वर्ष ग्राम भठेली, हुपेन्द्र बांधे 18 वर्ष 11 माह ग्राम भठेली, चेतन कुमार साहू 19 वर्ष ग्राम भठेली, कलेश्वर ध्रुव 22 वर्ष ग्राम कचना, हेमसागर मंडावी 20 वर्ष ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर और सोमप्रकाश देवांगन 36 वर्ष ग्राम कुर्रा शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने जेवरात, नकदी, मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़ा, जूता और बाइक को जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments