नई दिल्ली : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवार 08 सितंबर को मन के कारक चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। वर्तमान समय में चंद्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे।
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन दो राशि के जातकों को न केवल जॉब की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आइए, इन दो राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कन्या राशि
वर्तमान समय में चंद्र देव आपके सप्तम भाव को देख रहे हैं। इससे आपको कई मामलों में लाभ मिलेगा। आपकी गिनती श्रेष्ठ लोगों में होगी। आपको यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही सी साइट्स पर भी जा सकते हैं। कई मामलों में आपको धैर्य की वजह से सफलता मिलेगी। आप में नेतृत्व करने की क्षमता आएगी।
कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आप सफल कारोबारी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका आत्मीय संबंध होगा। अल्प प्रयास से आपको जीवन में विशेष सफलता मिल सकती है। कई बार आप यात्रा में परिवर्तन भी कर सकते हैं। चंद्र देव की कृपा से मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। घर में खुशियों का आगमन होगा। देवों के देव महादेव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
धनु राशि
चंद्र देव का मीन राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। चंद्र देव की कृपा से आपकी माता की सेहत अच्छी रहेगी। आपके स्वभाव में उदारता आएगी। आप हमेशा प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। खासकर, नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी।
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आपको मनमुताबिक सफलता मिलेगी। घूमने का अवसर मिलेगा। कम मेहनत में भी दोगुना लाभ मिल सकता है। पिता जी की सेवा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
Comments