छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती के लिए टेंडर एक बार फिर रद्द,जानें वजह

छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती के लिए टेंडर एक बार फिर रद्द,जानें वजह

रायपुर: प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। बीते वर्ष सितंबर में उप निरीक्षक सहित जिन पदों के लिए आवेदन मांगा गया था, उससे संबंधित टेंडर एक बार फिर से रद्द कर दिया गया है।

यह दूसरी बार है, जबकि पुलिस मुख्यालय द्वारा भर्ती परीक्षा संबंधित टेंडर रद्द किया गया है। प्रथम बार निविदा रद्द किए जाने के बाद मौजूदा वर्ष में 9 अप्रैल को दोबारा निविदा निकाली गई थी। इसे भी पांच माह बाद सितंबर में रद्द कर दिया गया है। अब फिर से टेंडर निकाला जाएगा। यह टेंडर भर्ती प्रक्रिया संबंधित कार्यों के लिए निकाला गया था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

भर्ती प्रक्रिया स्थगित:

अब पुनः टेंडर निकाले जाने तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित ही रहेगी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में 341 पदों पर भर्ती के लिए एक साल पहले भी विज्ञापन जारी कि गई थी, जिसके बाद युवाओं से 2024 में 23 अगस्त से 21 सितंबर तक आवेदन मांगे गए, और ये भर्ती परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी। लेकिन जो टेंडर टेस्ट लेने के लिए निकालाथा, उसे अब रद्द कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट होने के बाद ही लिखित परीक्षा सहित आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो पाएगी।

ये भी पढ़े : एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन 23वें दिन, आगर नदी में किया जल सत्याग्रह

शारीरिक नाप-जोख के बाद लिखित परीक्षा:

पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पहले शारीरिक नाप-जोख होती है। जो तय मापदंड पूरा कर लेते हैं, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने की पात्रता होती है। लिखित परीक्षा दो चरणों में होती है। इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। इसके बाद साक्षात्कार सहित अन्य चरणों से गुजरना पड़ता है। आवेदनकर्ता छात्रों द्वारा कुछ दिनों पूर्व अधिकारियों से मुलाकात कर शेड्यूल जारी करने और शारीरिक माप-जोख करने आवेदन दिया गया था। सक्षम अधिकारियों द्वारा उन्हें जवाब दिया गया कि शारीरिक नापजोख संबंधित प्रक्रिया खुले मैदान में होती है। बारिश में उपकरणों के प्रयोग से वे खराब हो जाएंगे। उन्हें बारिश के बाद शारीरिक नाप-जोख प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही गई थी, लेकिन टेंडर रद्द होने के बाद अब इस पर असमंजस पैदा हो गई है। बता दें कि दूसरी बार टेंडर पुलिस मुख्यालय के द्वारा लगातार रद्द किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। और फिलहाल अपरिहार्य कारण बताते हुए इस टेंडर को रद्द कर दिया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments