सरगुजा : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ग्राम केवरा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने आज 9 सितंबर दिन मंगलवार को तकरीबन दो बजे अम्बिकापुर के तरफ से आ रही आलू से भरी पीकप क्रमांक सीजी 15 डी के 1028 के चालक मनोज कुमार निवासी ग्राम बरपारा देवगढ़ थाना उदयपुर ने तेज़ एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने अपने साईड में सड़क पार कर रहे क्रेटा कार को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे कार सामने से पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
जानकारी के मुताबिक क्रेटा कार ग्राम सचिव रामगोपाल साहू निवासी ग्राम तिरकेला का है। तथा पीकप वाहन फूल कुमार प्रजापति निवासी देवगढ़ बरपारा का होना बताया गया।घटना की सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए पीकप वाहन मालिकों को वाहन थाना में लाकर खड़ा कराने कहा। खबर लिखे जाने तक दोनो वाहन मालिकों के दरमियान मान-मनौव्वल करने कराने की कोशिश की जा रही थी। किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई थी। गनीमत रही कि पीकप वाहन के सड़क किनारे बने नाली में उछलते हुए चढ़ जाने कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।



Comments