नई दिल्ली : Xiaomi जल्द ही अपने नई Xiaomi Pad 8 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने Weibo पर इसका पहला टीजर जारी किया है जिसमें डिजाइन और कुछ की स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए गए हैं। लॉन्च डेट अभी तक डिस्क्लोज नहीं की गई है लेकिन प्री-ऑर्डर ओपन हो चुके हैं। ये टैबलेट्स इसी महीने Xiaomi 17 सीरीज के साथ लॉन्च होंगे। उम्मीद है कि सीरीज में Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro शामिल होंगे, जो पिछले साल के Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro के सक्सेसर होंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा
Xiaomi Pad 8 लॉन्च टीजर जारी
Xiaomi प्रेसीडेंट Lu Weibing ने Weibo पर अनाउंस किया कि Xiaomi Pad 8 सीरीज इसी महीने Xiaomi 17 सीरीज़ के साथ लॉन्च होगी। हालांकि एक्सैक्ट डेट अभी सामने नहीं आई है। नए टैबलेट्स में 11.2-इंच का डिस्प्ले और एक 'हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर' मिलेगा।
Xiaomi Pad 8 सीरीज को हल्के और पोर्टेबल डिजाइन के साथ लाया जाएगा। ये टैबलेट्स HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड) पर चलेंगे। ऑफिशियल पोस्टर में डिटैचेबल कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट भी दिखाया गया है। चीन में Xiaomi Mall पर इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। कस्टमर्स सिर्फ CNY 1 देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
Xiaomi Pad 8 सीरीज में अपने प्रीवियस Pad 7 लाइनअप के मुकाबले अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 16GB तक RAM मिलने की चर्चा है, जो Pad 7 Pro के Snapdragon 8s Gen 3 से बड़ा अपग्रेड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pad 8 और Pad 8 Pro में मेन डिफरेंस चार्जिंग स्पीड का होगा- Pad 8 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग और स्टैंडर्ड मॉडल में 45W चार्जिंग मिल सकती है। दोनों में 10,000mAh बैटरी पैक होगी।
पिछले साल अक्टूबर में Xiaomi Pad 7 Pro और Pad 7 को चीन में लॉन्च किया गया था। इनमें 8,850mAh बैटरी, 11.2-इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3.2K रेजोल्यूशन था। ये HyperOS 2 पर चलते थे। Pro वेरिएंट में 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा था, जबकि बेस मॉडल में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिला था। Pro में 67W चार्जिंग और स्टैंडर्ड मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था।
Comments