सुकमा : नवरात्रि पर्व के प्रारंभ होने से पहले पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सुकमा के द्वारा स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य इस नवरात्रि श्रद्धालु जनों से अपील करते हुए इस पर्यावरण में मंदिर फल फूल एवं प्रसाद इत्यादि लेकर जाने में पॉलिथीन का उपयोग ना करके कपड़े का थैली का उपयोग करने की अपील की जा रही है। पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण पहल है।
'ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा
रविवार के नवरात्र प्रारंभ होने से एक दिन पहले जिले के प्रसिद्ध मंदिर चिटमिटीन रामारामीन माता मंदिर के दरबार में मंदिर फल फूल एवं प्रसाद इत्यादि लेकर जाने में पॉलिथीन का उपयोग ना करके कपड़े का थैली उपयोग करने की अपील शुरुवात की है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सुकमा के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत समस्त देव शक्ति मंदिरों एवं पंडालों में भक्तजनों से अपील की गई कि वे मंदिरों में प्रसाद, मिठाई एवं अगरबत्ती प्लास्टिक पॉलिथीन में ना लाकर थैले में लेकर आए।
जिससे मंदिर परिसर और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग मिल सके।उन्होंने ने बताया कि बाजार और गलियों में भी लोगों से संपर्क कर प्लास्टिक रहित वातावरण बनाने का संकल्प लिया और सभी सुकमा वासियों से इसमें सहयोग की अपील की। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। हम सब मिलकर स्वच्छ और सुंदर सुकमा बनाने ध्यान में योगदान देकर सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि "प्रकृति का ऋण, माँ के ऋण से भी बड़ा है, जिसे कभी उतारा नहीं जा सकता"।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments