रायपुर : चंगोराभाठा रायपुर के महादेव तालाब के समाने रायपुर छत्तीसगढ़ में पंचगव्य उत्पादों का सबसे बड़ा सुपरमार्केट "पंचगव्य उत्पादों का सबसे बड़ा सुपरमार्केट उद्घाटन हुआ । देश और प्रदेश 350 गौशालाओ द्वारा निर्मित, पंचगव्य से बनी दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे मिलेगी। आपको बता दें कि पंचगव्य मार्ट के संचालक गौ सेवक राजा पाण्डेय ने बताया कि हमारा लक्ष्य गौ संरक्षण को बढ़ावा देना और गौ आधारित जीवन शैली को जन जन तक पहुंचाना है। पंचगव्य मार्ट के शुभ उद्घाटन समारोह में रिबन काटकर गौ माता का पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि श्रद्धेय श्री राम बालक दास महात्यागी जी, श्री विशेषर पटेल जी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में पंचगव्य मार्ट का शुभारंभ चांगोरा भाठा महादेव तालाब के सामने भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा पाण्डेय, नवीन अग्रवाल, गोल्डी शर्मा, प्रीतम साहू, तनय लुनिया, रवि पांडे, सोनल पाण्डेय एवं समस्त गौ सेवक पंचगव्य मार्ट भव्य शुभारंभ के दौरान उपस्थित थे।
'ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments