ननकीराम ने कलेक्टर को बताया "हिटलर" मुख्यमंत्री को भेजा हटाने का पत्र,कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

ननकीराम ने कलेक्टर को बताया "हिटलर" मुख्यमंत्री को भेजा हटाने का पत्र,कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कोरबा :  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने के लिए धरने पर बैठेंगे। मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हिटलर बताते हुए तीन दिन के भीतर अन्यत्र तबादला करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा

छत्तीसगढ़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। खैर ऐसा पहली बार नही है, ननकीराम कंवर चाहे सत्ता में रहे हो या फिर विपक्ष में उनका जिले के अधिकांश कलेक्टरों से हमेशा ही छत्तीस का आकड़ा रहा है। किसी न किसी मुद्दे को लेकर ननकीराम कंवर हमेशा ही प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते रहे है। ऐसे में एक बार फिर ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जहां कोरबा कलेक्टर को हिटलर प्रशासक बताया है। वहीं उन्होने कलेक्टर द्वारा संवैधानिक अधिकार का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया है। चार पन्ने के इस पत्र में ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री से कलेक्टर अजीत वसंत का 3 दिन के भीतर तबादला करने की मांग की है। उन्होने ऐसा नही करने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments