बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम बिरनपुर में नवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 23 सितंबर, मंगलवार की रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति प्रदेश की सुप्रसिद्ध प्रतिभा एवं ग्राम की गौरवशाली बेटी आरू साहू द्वारा दी जाएगी, जो अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भक्ति एवं आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण करेंगी। इस संबंध में विधायक ईश्वर साहू (साजा विधानसभा) ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
'ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा
Comments