जल्द आ रही है अपडेटेड महिंद्रा थार 3-डोर, मिलेंगे ये नए फीचर्स

जल्द आ रही है अपडेटेड महिंद्रा थार 3-डोर, मिलेंगे ये नए फीचर्स

नई दिल्‍ली :  भारत की सबसे पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV Mahindra Thar का अपडेटेड 3-डोर वर्जन भारत में जल्ग ही लॉन्च होने वाला है। इसके लॉन्च से पहले डीलरशिप यार्ड में इसे देखा गया है। Thar Roxx के बाद अब Mahindra अपनी इस आइकॉनिक SUV को भी नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि 2025 Mahindra Thar 3-Door में क्या कुछ नया मिल सकता है?

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - रंग बदलते -बदलते बेरंग न हो जाओ

2025 Mahindra Thar का एक्सटीरियर अपडेट

2025 Mahindra Thar 3-डोर RWD में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। SUV का व्हील डिजाइन पहले जैसा ही है और इसमें CEAT A/T टायर्स लगे हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब Mahindra फिर से 5 अलॉय व्हील्स दे रही है, जिसे पहले हटा दिया गया था। इसके फ्रंट डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। इसमें अभी भी रिफ्लेक्टर हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स ही देखने को मिलती हैं।

इसके पीछे की अब अब रियर वॉशर, वाइपर और रियर डिफॉगर दिया गया है। साथ ही SUV में रिवर्स कैमरा भी जोड़ा गया है, जो Thar Roxx की तरह ही फिट किया गया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि SUV में रियर डिस्क ब्रेक या इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल फिलर कैप दिया गया है या नहीं।

2025 Mahindra Thar का इंटीरियर अपडेट

2025 Mahindra Thar 3-डोर में असली बदलाव इसके इंटीरियर में किए गए हैं। SUV में अब नया स्टीयरिंग व्हील और 10.2-इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है, जो Thar Roxx से लिया गया है। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड, फ्रंट आर्मरेस्ट, रिवाइज्ड डोर ट्रिम्स, पावर विंडो स्विच और सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं।

हालांकि उम्मीद के मुताबिक, SUV में अब भी कई फीचर्स नहीं मिले हैं, जैसे कि वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस गो, पुश-बटन स्टार्ट, सनरूफ, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। मैकेनिकल तौर पर यह SUV फिलहाल मौजूदा 4WD वर्जन जैसी ही रहने की संभावना है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments