रायपुर : विश्व हिन्दू परिषद्, महानगर विधि प्रकोष्ठ द्वारा आज वृन्दावन गार्डन अपार्टमेंट्स, रायपुर में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। यह आयोजन सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।
समस्त पूजा विधि विधिवत सम्पन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से महिला उपाध्यक्ष ऋतु वर्मा, मातृशक्ति संयोजिका भारती साहू एवं ऊषा तिवारी के मार्गदर्शन में शक्ति पूजा आयोजित की गई। उनकी प्रेरणा और निर्देशन से पूजन कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दल दल सिवनी के निवासी सीमा सिंह, नेहा रावत, माधुरी राव, सरिता दीक्षित, अर्चना शर्मा, रेणु सिंह, पुनीता गुप्ता, सौम्या सिंह, समृद्धि सिंह, आभा सिंह, पुनीता सिन्हा, संगीता सिंह, मंजू अग्रवाल, एवं रेणु सिंह विशेषकर महिलाएं और बेटियां उपस्थित रहीं और उन्होंने सामूहिक पूजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दिव्या चंद्राकर घोषाल, सह विधि प्रकोष्ठ, विश्व हिन्दू परिषद् – महानगर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से किए गए इस शस्त्र पूजन से न केवल आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ, बल्कि यह हमारी सामूहिक शक्ति, संस्कृति और आस्था का प्रतीक भी बना। इसी प्रकार विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया है।
Comments