नई दिल्ली : पाकिस्तान और भारत के बीच रविवार को पहली बार होने वाले एशिया कप फाइनल से पूर्व सूर्यकुमार यादव की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम सुपर-4 मैच में जमकर अभ्यास किया। इसी दौरान भारत ने एशिया कप टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया। भारत ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इस एशिया कप में इससे पहले कोई भी टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। इन रनों की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड बना दिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई
बनाया दूसरा सर्वाधिक स्कोर
दरअसल, एशिया कप टी20 के इतिहास में भारतीय टीम ने दूसरा सर्वाधिक स्कोर बना दिया। इस लिस्ट में भारत ही पहले स्थान पर है। साल 2022 में दुबई में ही अफगानिस्तान के खिलाफ 212 रन का स्कोर बनाया था। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान मौजूद है। वह चौथे नंबर पर भारत।
टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर
अभिषेक का जलवा
श्रीलंका के खिलाफ मैच की बात करें तो पिछले दो मैचों में 74 और 75 रन बनाने अभिषेक ने शुक्रवार को करियर का पांचवां अर्धशतक बनाया। अभिषेक ने 61 रन की तूफानी पारी खेली। बता दें कि 23 मैच की पिछली 13 पारियों में वह एक बार भी 10 रन से कम में नहीं आउट हुए हैं। अभिषेक के अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 49 और संजू सैमसन ने 39 की पारी खेली।
Comments