बोरियाखुर्द में पूरे विधि विधान से दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव के लिए हुआ भूमिपूजन

बोरियाखुर्द में पूरे विधि विधान से दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव के लिए हुआ भूमिपूजन

रायपुर : दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति बोरियाखुर्द के द्वारा लगातार चतुर्थ वर्ष दशहरे पर्व का आयोजन किया जा रहा है दशहरे पर्व की तैयारी को आगे गति प्रदान करते हुए आज समिति के सदस्यों और समस्त नगर वासी के द्वारा खेल मैदान बोरियाखुर्द रायपुर में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। दशहरे पर्व का आयोजन हमारे वार्ड तथा नगर वासियों के लिए सौभाग्य पूर्ण तथा भाईचारा एकता संप्रभुता अखंडता सदाचार समरसता की भावना को जागृत करने वाला कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

आज भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तिलक साहू, समिति के अध्यक्ष  गजेंद्र तिवारी , कार्यकारी अध्यक्ष लच्छुराम निषाद,संरक्षक व ग्राम के पूर्व सरपंच  रामाधार साहू,समाज सेवक जितेंद्र धुरंधर, समाज सेवक चंद्रहास निर्मलकर तथा समिति के उपाध्यक्षगण दूजराम साहू  ,नरेश साहू,सचिव  रुद्रकुमार साहू कोषाध्यक्ष कोमल  तथा समिति के सदस्य द्विजराम साहू, आर एल ठाकुर , कृष्णकुमार साहू, जानूराम साहू,नरेश साहू, गोपाल, साहू, फलेश्वर साहू, रोशन साहू,देवेंद्र निषाद व समस्त कार्यकर्ता तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments