सामूहिक क्षमावाणी एवं शरदोत्सव कार्यक्रम हेतु पत्रकार वार्ता संपन्न

सामूहिक क्षमावाणी एवं शरदोत्सव कार्यक्रम हेतु पत्रकार वार्ता संपन्न

रायपुर : पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर महामुनिराज का अवतरण दिवस एवं सामूहिक क्षमावाणी (मैत्री महोत्सव) के रूप में रविवार दिनांक 28 सितम्बर 2025 को दोपहर 12.15 बजे से रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मनाया जा रहा है।रायपुर में इस वर्ष चातुर्मास कर रहीं आर्यिका 105 अंतर्मती माताजी के ससंघ सानिध्य में, सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य व रायपुर दक्षिण के विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मुणत की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पादित होंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

इस अवसर पर धर्म, समाज व देशहित के उद्देश्य से बनाई गयी आचार्य श्री विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था द्वारा प्रारंभ की जाने वाली श्री विद्यासागर कल्याण योजना समाज को समर्पित की जायेगी।रायपुर सकल दिगंबर जैन समाज महिला मण्डल के द्वारा शानदार जैन रामायण पर आधारित नाटिका सीताजी की अग्नि परीक्षा के मंचन के साथ ही विभिन्न मंदिरों के द्वारा सामूहिक क्षमावाणी एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न होगा। शनिवार को विमतरा भवन शांति नगर में हुई पत्रकार वार्ता में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद बडजात्या, ब्रह्मचारी सुनील भैया, समाज सेवी मनीष जैन, सुरेंद्र जैन, अरविंद जैन, सकल दिगंबर जैन समाज के सचिव प्रदीप जैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त जानकारी संयुक्त रूप से प्रदाय की।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments