दुर्ग जनपद के सीईओ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

दुर्ग जनपद के सीईओ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

भिलाई :  दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की है और सोशल मीडिया के वॉट्सऐप ग्रुप में इसे लेकर पोस्ट किया है। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 24 सितंबर की शाम सीईओ रूपेश पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े जिम्मेदार अधिकारी के इस तरह की पोस्ट करना बेहद आपत्तिजनक है। यह गोडसे जैसी विचारधारा का संकेत है। यदि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा, हमें शिकायत मिली है। ज्ञापन को सिटी कोतवाली भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments