प्रधान पाठक भगवान सिंह ध्रुव की पदोन्नति पर ग्रामवासियों ने दी विदाई

प्रधान पाठक भगवान सिंह ध्रुव की पदोन्नति पर ग्रामवासियों ने दी विदाई

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा :  छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेंगनाबासा में स्थित मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक भगवान सिंह ध्रुव को पदोन्नति प्राप्त हुई है। उन्हें हाई स्कूल दादरगांव पुराना में प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया है।इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा दुर्गा माता पंडाल में एक सादगीपूर्ण सम्मान समारोह आयोजित कर ध्रुव  को साल और श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। ग्रामवासियों ने उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रकट की।

कई वर्षों से दे रहे थे शैक्षणिक सेवा, ध्रुव जी कई वर्षों से टेंगनाबासा में शैक्षणिक सेवा दे रहे थे और उन्होंने अपनी कर्मनिष्ठा और समर्पण से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में स्कूल ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

ग्रामवासियों ने इस मौके पर कहा कि ध्रुव जी न केवल एक कुशल शिक्षक हैं, बल्कि उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनके योगदान को गांव हमेशा याद रखेगा।भगवान सिंह ध्रुव ने भी ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समय उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान और स्नेह उन्हें आगे भी अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

समारोह के अंत में उपस्थित गणमान्य नागरिक बूढ़ान सिंह ध्रुव, ईसाई राम ध्रुव, हरिराम सिन्हा, चमन सिन्हा, झुमुक लाल सिन्हा बृजलाल सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा, संतोष सिन्हा, नकुल सिन्हा भुनेश्वर सिन्हा, व समस्त ग्रामवासीयो के तरफ से उन्हें साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments