भागवत चैप्टर 1 राक्षस फर्स्ट लुक आउट,इस दिन होगी रिलीज

भागवत चैप्टर 1 राक्षस फर्स्ट लुक आउट,इस दिन होगी रिलीज

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार के साथ थिएटर में दर्शकों को हंसाने वाले अरशद वारसी अब इंटेंस रोल में नजर आएंगे। जी5 की ओरिजिनल फिल्म भागवत चैप्टर 1 का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जिसमें अरशद वारसी के साथ जीतू भैया यानि जितेंद्र कुमार भी हैं। यह पहली बार है जब दोनों एक्टर साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

भागवत का फर्स्ट लुक आउट

अरशद वारसी ने एक पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनी हुई है और उनके शीशे जैसे धूप के चश्मे नीचे की हलचल भरे शहर को दर्शा रहे हैं। यह तस्वीर जितेंद्र कुमार के चेहरे के बगल में है। दोनों ही इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। दीवार पर चिपकी युवतियों की कई तस्वीरें फिल्म की पृष्ठभूमि का काम करती हैं, जो दर्शाती है या कि या तो गुमशुदगी या सिलसिलेवार हत्या का हिंट दे रही हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

कब रिलीज होगी भागवत

अक्षय शेरे के निर्देशन में बनी चैप्टर वन: राक्षस से ऐसा लगता है कि यह फिल्म किसी खलनायक या रहस्यमयी घटनाओं की सीरीज पर केंद्रित एक लंबी फ्रेंचाइजी की शुरुआत हो सकती है। शुक्रवार को, ZEE5 ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म भागवत की घोषणा की। इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया और कैप्शन दिया, 'और हमने सोचा था कि 2025 के सभी प्लॉट ट्विस्ट खत्म हो गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है,भागवत आपके होश उड़ाने आ रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित। भागवत जल्द आ रही है, केवल ZEE5 पर'।

ये भी पढ़े : सलमान खान के खिलाफ बोलने पर फिल्मों से निकालें गए विवेक ओबेरॉय,डिप्रेशन से जूझ रहे थे एक्टर

अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार स्टारर, 'भागवत' इंस्पेक्टर विश्वास भागवत (वारसी) पर आधारित है। जो शुरुआत में एक महिला के लापता होने के मामले की जांच करता है लेकिन नॉर्मल लगने वाला ये मामला धीरे-धीरे काफी पेचीदा हो जाती है।

अक्षय शेरे द्वारा निर्देशित, भागवत जल्द ही जी5 पर स्ट्रीम होगी, अब तक रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments