बालोद : नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के चतुर्थ दिवस के उद्घाटन अवसर पर बहन रेवती वर्मा (आर. आई.), निशा योगी (भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बालोद), प्रीति देशमुख (केन्द्रिय महिला अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी समाज), संगीता देवांगन (महिला समन्वय जिला संयोजिका), डिम्पल पटेल (महिला सह संयोजिका बालोद), सोनकली पटेल (गंगा मैय्या मानस मंडली मरारपारा अध्यक्ष), पद्मनी देवेन्द्र साहू (नवचेतना, समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष), ममता गंगबेर (जनपद सदस्य), ब्रह्माकुमारीज मुख्य संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई
बहन रेवती वर्मा ने कहा कि संसार को चलाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। इन चैतन्य देवियों ने अपनी संयम और आत्मशक्ति का प्रदर्शन किया है और बताया है कि संयम को जब हम साथ लेते है तो अपने आप ईश्वर की शक्ति को अर्जित कर सकते है। जिसने संयम और आत्मबल को पा लिया वह कोई भी शक्ति को प्राप्त कर सकता है यही संदेश इस झांकी के माध्यम से हम सभी को प्रदान किया जा रहा है इसके लिए मै ब्रह्माकुमारी दीदीयों को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।
प्रीति देशमुख ने कहा कि यह जो चैतन्य झांकी जो प्रदर्शित की गई है उसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहंी है इतनी सुंदर झांकी बनाई गई है। इसके लिए मै हमारी दीदी और ब्रह्माकुमारी सेंटर के सभी भाई बहनों को कोटि-कोटि बधाई देती हूं।
ये भी पढ़े : 6 नग हीरा के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
निशा योगी ने कहा कि चैतन्य झांकी में नारी के अंदर विद्यमान समस्त शक्तियों को दर्शाया गया है जैसे सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा सभी रूपों में नारी कार्य करती है। हमें भी अपने दायित्व को पहचान कर बस उसका र्निवहन करते जाना है।
पद्मिनी साहू ने कहा कि झांकी देखने से ऐसा लगा कि मानो सचमुच माता मेरे सामने विराजमान है और अपनी आशीर्वाद व करूणा मुझ पर बरसा रही है। बहनों की साधना कोई आसान बात नहीं है जो इतनी देर तक बिना पलक झपकाएं एकाग्र मुद्रा में बैठे रहती है, मै सभी देवियों को नमन करती हूं। बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा कि राजयोग की शिक्षा हमें एक नई सोच एवं दिशा प्रदान करती है कि हम देह एवं देह की दुनिया का निर्वहन करते हुए भी मात्र एक घंटा आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करके परमात्मा की शक्तियों एवं उसकी निकटता को महसूस कर सकते है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments