किरन्दुल में 57 वर्षों से रावण दहन,इस बार 65 फ़ीट के रावण का होगा वध

किरन्दुल में 57 वर्षों से रावण दहन,इस बार 65 फ़ीट के रावण का होगा वध

किरंदुल : छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में लगातार 57 वर्षो से विजयादशमी के पावन पर्व पर दशहरे के दिन भव्य सार्वजनिक दशहरा उत्सव कार्यक्रम में रावण के पुतले का दहन असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाने के लिए किया जाता हैं।इस दौरान राम लल्ला की झांकी निकाल पूरे नगर का भ्रमण किया जाता हैं।समिति के सचिव पी एल साहू ने बुधवार बताया कि छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल संस्था द्वारा परियोजना की स्थापना के समय से भव्य सार्वजनिक दशहरा उत्सव मनाया जाता हैं।इस वर्ष भी 02 अक्टूबर गुरुवार रात्रि को भव्यता के साथ दशहरा का आयोजन किया जाएगा।जिसमें परियोजना के कर्मचारियों के साथ साथ आस पास के हजारों ग्रामीण उक्त आयोजन में शामिल होते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments