जानिए दिवाली कब है 2025 में जाने सही डेट और मुहूर्त

जानिए दिवाली कब है 2025 में जाने सही डेट और मुहूर्त

दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। दीवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही होती है और इसका समापन भाई दूज  के दिन होता है। दिवाली पर कई जगहों पर मां काली की भी पूजा  होती है। तो वहीं इस दिन नरक चतुर्दशी भी मनाई जाती है। इसके अलावा शारदा पूजा, कमला जयन्ती और चौपड़ा पूजा इत्यादि त्योहार भी इसी दिन पड़ते हैं। चलिए जानते हैं इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई

 

दिवाली कब है 2025 में 

इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 पी एम से 08:18 पी एम तक रहेगा।

दिवाली पूजन मुहूर्त 2025 

दिवाली 2025 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त  07:08 पी एम से 08:18 पी एम
प्रदोष काल 05:46 पी एम से 08:18 पी एम
वृषभ काल 07:08 पी एम से 09:03 पी एम
अमावस्या तिथि प्रारम्भ अक्टूबर 20, 2025 को 03:44 पी एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त अक्टूबर 21, 2025 को 05:54 पी एम बजे

निशिता काल मुहूर्त 

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
  • निशिता काल - 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
  • सिंह लग्न - 01:38 ए एम से 03:56 ए एम, अक्टूबर 21

दिवाली चौघड़िया पूजा मुहूर्त 2025

  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 03:44 पी एम से 05:46 पी एम
  • सायाह्न मुहूर्त (चर) - 05:46 पी एम से 07:21 पी एम
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 10:31 पी एम से 12:06 ए एम, अक्टूबर 21
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 01:41 ए एम से 06:26 ए एम, अक्टूबर 21









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments