बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 47 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, जिनमें 27 भूमिपूजन कार्य और 20 लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बेमेतरा जिले का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं, जिससे जिले की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग, संभाग बेमेतरा (तांडुला जल संसाधन उपसंभाग क्र.04, जिला दुर्ग) के अंतर्गत 5 कार्यों का भूमिपूजन ₹2047.05 लाख की लागत से तथा 3 कार्यों का लोकार्पण ₹1017.38 लाख की लागत से किया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - वक्त था निखरने का, ईमानदारी बिखर गई
इस प्रकार विभाग के कुल 8 कार्य ₹3064.43 लाख की लागत से पूर्ण होंगे। इसी प्रकार कार्यालय उप संचालक कृषि, बेमेतरा के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹50 लाख की लागत से किया गया।लोक निर्माण विभाग, संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 5 कार्यों का भूमिपूजन ₹3914.77 लाख की लागत से तथा 4 कार्यों का लोकार्पण ₹3192.32 लाख की लागत से किया गया, जिससे कुल 9 कार्य ₹7107.09 लाख की लागत से संपन्न होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1 कार्य का लोकार्पण ₹357.05 लाख की लागत से किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संभाग बेमेतरा के 2 कार्यों का लोकार्पण ₹1303.35 लाख की लागत से किया गया। जनपद पंचायत बेमेतरा के 5 कार्यों का भूमिपूजन ₹51.49 लाख में और 1 कार्य का लोकार्पण ₹25.70 लाख में किया गया, जिससे कुल 6 कार्य ₹77.19 लाख की लागत से संपन्न होंगे।जनपद पंचायत बेरला के 2 कार्यों का भूमिपूजन ₹30 लाख की लागत से तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹42.40 लाख की लागत से किया गया, कुल 3 कार्य ₹72.40 लाख के होंगे। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग बेमेतरा के 4 कार्यों का भूमिपूजन ₹105.90 लाख में तथा 3 कार्यों का लोकार्पण ₹321.51 लाख में किया गया, जिससे कुल 7 कार्य ₹427.41 लाख की लागत से पूरे होंगे।
नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अंतर्गत 1 कार्य का भूमिपूजन ₹436.43 लाख तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹349.22 लाख की लागत से किया गया, कुल 2 कार्यों की लागत ₹785.65 लाख रही। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड, रायपुर के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹233.64 लाख और 1 कार्य का लोकार्पण ₹141.50 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹375.14 लाख रही।नगर पंचायत बेरला के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹16.02 लाख तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹163.59 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹179.61 लाख रही। नगर पंचायत निभौरी के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹67.11 लाख और 1 कार्य का लोकार्पण ₹103.76 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹170.87 लाख रही। नगर पंचायत सुगमी के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹80.79 लाख तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹45.10 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹125.89 लाख रही।
ये भी पढ़े : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की गूंज —कांग्रेस का संगठन अब जमीनी स्तर से खड़ा होगा
इस प्रकार जिले में कुल 27 भूमिपूजन कार्य ₹7033.20 लाख की लागत से तथा 20 लोकार्पण कार्य ₹7062.89 लाख की लागत से किए गए हैं। कार्यक्रम में कुल 47 कार्यों की लागत ₹14096.09 लाख रही, जो लगभग ₹140 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की विकासात्मक सौगात के रूप में जिले को प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन योजनाओं से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास की नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। उन्होंने जिले के अधिकारियों और नागरिकों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल, छग रजक कर बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, पंडरिया विधायक भावना बोहरा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता, जिला पंचायत के अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी जनपद पंचायत की अध्यक्ष हेमा जयप्रकाश पूर्व विधायक अवधेश चंदेल पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू उपस्थित थे |
Comments