भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर पांचवे दिन जारी, प्रबंधन नहीं ले रहे सुध

भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर पांचवे दिन जारी, प्रबंधन नहीं ले रहे सुध

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : अधिकारी कर्मचारी संघ भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा , डीए बढ़ोतरी, क्रमोन्नति  पदोन्नति, एवं ग्रेजुएटी जैसे जायज मांग को लेकर  अपनी तीन सूत्रीय मांगों  को आज तीसरे दिवस प्रबंधन द्वारा अनसुनी की जा रही है , कारखाना के समस्त विभागों के प्रमुख, नियमित कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से मेंटनेंस कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रही है। मैन्युफैक्चरिंग विभाग , गन्ना विभाग, इंजीनियरिंग , नापतौल, सामान्य प्रशासन विभाग , वित्त  कार्य प्रभावित होने के साथ उक्त विभाग में ठेका श्रमिक द्वारा भगवान भरोसे मेंटनेंस कार्य संचालित किया जा रहा है , इंजीनियरिंग विभाग , उत्पादन विभाग जैसे प्रमुख विभागों में प्रबंधन द्वारा अकुशल  श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है , कुछ दिनों पश्चात पेराई सत्र प्रारंभ होना है  और  प्रबंधन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा  एयर कंडीशन का मजा ले रही प्रबंधन को न कर्मचारियों की भविष्य की चिंता है न किसानों की , गैर तकनीकी  मजदूरों द्वारा कराए जा रहे कार्य से कारखाने को क्षति होने की प्रबल संभावना है, संघ के  अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि पूर्व में लगातार 3 वर्षों से प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को लगातार शासन प्रशासन से की जा रही है किंतु सिर्फ मौखिक आश्वाशन देकर हमारी मांगों को। लगातार अनसुना किया जा रहा है , जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा । उक्त जानकारी नरेंद्र सिन्हा अधिकारी कर्मचारी संघ, भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना , कवर्धा द्वारा दी गयी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments