जानिए सितंबर में किन सात सीटों वाली कारों की रही मांग

जानिए सितंबर में किन सात सीटों वाली कारों की रही मांग

नई दिल्‍ली : देशभर में बड़ी संख्‍या में MPV सेगमेंट के वाहनों की बिक्री होती है। September के दौरान बाजार में किस कंपनी की किस गाड़ी को Top-5 में जगह मिलती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पहले नंबर पर रही Mahindra Scorpio

महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस सात सीटों वाली एसयूवी की बीते महीने सबसे ज्‍यादा मांग रही है। आंकड़ों के मुताबिक इस सात सीटों वाली एसयूवी की बीते महीने 18372 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 14438 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

दूसरे पायदान पर आई Maruti Ertiga

देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ Maruti Ertiga को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। September के दौरान बजट सेगमेंट में आने वाली इस एमपीवी की कुल 12115 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि साल 2024 में इसी अवधि दौरान इसकी कुल 17441 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - ननकी को ननकी स नही कुंवर सा जैसा मान देना होगा 

तीसरे नंबर पर रही Toyota Innova

वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। September के दौरान इसकी कुल 9783 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी 8052 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर रही Mahindra XUV 700

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 700 की बिक्री की जाती है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 9764 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले 2024 में इसकी 9646 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Top-5 में शामिल हुई Kia Carens

बीते के दौरान सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली सात सीटों वाली कारों की लिस्‍ट में Kia Carens भी शामिल रही। इस एमपीवी को देशभर में 7338 लोगों ने खरीदा। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 6217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments