नई दिल्ली : Honda ने अपनी मिडलवेट मोटरसाइकिल CBR650R और CB650R के 2026 मॉडल को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल को नए कलर ऑप्शन और फ्रेश और स्टाइलिश के साथ लेकर आई है। इन दोनों में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ये अपडेट ग्लोबल बाजार के लिए मिले हैं। जल्द ही इन्हें भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि 2026 Honda CBR650R और CB650R को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है?
Honda CBR650R के नए कलर और कीमत
CBR650R को नया Mat Gunpowder Black Metallic कलर दिया गया है, जिसमें येलो एक्सेंट्स को शामिल किया गया है। यह कलर बाइक को एक स्लीक और एग्रेसिव अपील देता है। इसके अलावा, इसका क्लासिक Grand Prix Red Tricolor वेरिएंट भी बरकरार रखा गया है। भारत में इस स्पोर्ट्स बाइक की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 11.16 लाख रुपये है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -जो अपनी कमी से नही सीखते वों सदैव कमतर ही रहतें हैं
Honda CB650R के नए कलर और कीमत
CB650R कई नए रंग कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक, मैट जींस ब्लू मेटैलिक, कैंडी एनर्जी ऑरेंज, और ग्रैंड प्रिक्स रेड है। सभी कलर ऑप्शन में Graphite Black Metallic डिटेलिंग दी गई है, जो इसे प्रीमियम और डायनेमिक लुक देती है। भारत में CB650R की एक्स-शोरूम कीमत फिलहाल 10.30 लाख रुपये है।
Honda CB650R और CBR650R का इंजन
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप
दोनों बाइक्स में 41 mm शोवा सेपरेट फंक्शन बिग पिस्टन फोर्क (SFF-BP)फ्रंट सस्पेंशन और 10-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 310 mm डिस्क्स और रियर में सिंगल 240 mm डिस्क मिलते हैं। सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और E-Clutch सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं।
Honda CB650R और CBR650R के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन | फीचर्स |
---|---|
इंजन टाइप | 649 cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलेंडर |
पावर आउटपुट | 95 bhp |
टॉर्क | 63 Nm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड मैनुअल (Honda E-Clutch के साथ) |
फ्रेम | स्टील डायमंड फ्रेम |
फ्रंट सस्पेंशन | 41 mm Showa SFF-BP फोर्क |
रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक, 10-स्टेप एडजस्टेबल |
फ्रंट ब्रेक्स | ट्विन 310 mm डिस्क्स |
रियर ब्रेक्स | सिंगल 240 mm डिस्क |
सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक्स | डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, E-Clutch सिस्टम |
CBR650R कलर ऑप्शंस | मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक (पीला एक्सेंट), ग्रांड प्रिक्स रेड ट्राइकलर |
CB650R कलर ऑप्शंस | मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक, मैट जींस ब्लू मेटैलिक, कैंडी एनर्जी ऑरेंज, ग्रैंड प्रिक्स रेड |
CBR650R कीमत | ₹11.16 लाख (एक्स-शोरूम) |
CB650R कीमत | ₹10.30 लाख (एक्स-शोरूम) |
Comments