हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। दीवाली पर शुभ मुहूर्त में खास तौर से लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा-अर्चना भी की जाती है, माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको दीवाली पर मिलने वाले कुछ खास संकेत बताने जा रहे हैं।
मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत
हिंदू धर्म में उल्लू को देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर दीवाली की रात आपके घर या उसके आस-पास उल्लू दिखाई देता है, तो इसे मां लक्ष्मी के आगमन के संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसे में दीवाली के मौके पर इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कलमवीर अब दस्यु सरदार बन गए
जीवन में आती हैं खुशियां
अगर दीपावली की सुबह आपके द्वार पर गाय माता का आगमन होता है, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर पर रोज सुबह गौ माता आती है, तो इसका अर्थ है कि देवी-देवता आपसे प्रसन्न हैं और आपको घर में खुशियों का आगमन होने वाला है। ऐसे में गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए।
इन चीजों का आना भी है शुभ
के दिन घर में या उसके आसपास छिपकली, छछूंदर या काली चींटियों का दिखाई देना भी काफी शुभ माना गया है। इन्हें धन की देवी के प्रसन्न होने के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपके धन में वृद्धि हो सकती है। वहीं अगर दीवाली के खास मौके पर आपके घर किसी साधु-संत का आगमन होता है, तो ऐसे में उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
Comments