गरियाबंद जिले में दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की धूम, दीपों से जगमगाया पूरा प्रदेश

गरियाबंद जिले में दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की धूम, दीपों से जगमगाया पूरा प्रदेश

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :प्रदेशभर के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी दीपों का महापर्व दीपावली एवं गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक दीपों की रोशनी से वातावरण आलोकित हो उठा। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

शाम ढलते ही गरियाबंद शहर, छुरा, मैनपुर, देवभोग, राजिम सहित सभी प्रमुख नगरों व हीराबतर , कामराज,रसेला, कनसिंघी, रुवाड़ जैसे गांवों में गौरा गौरी कार्यक्रम का दृश्य बड़ा ही मनमोहक रहा एवं दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी रोशनियों से नजारा और भी रंगीन हो गया। घरों, दुकानों, मंदिरों एवं सरकारी भवनों में आकर्षक सजावट की गई। बच्चों ने फुलझड़ियां और पटाखों का आनंद लिया, वहीं बड़ों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

अगले दिन जिलेभर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। मंदिरों में विशेष सजावट के साथ भजन-कीर्तन के आयोजन हुए, जिनसे वातावरण भक्तिमय बन गया।

सामाजिक संस्थाओं एवं युवा मंडलों ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और मिठाइयां वितरित कीं। वहीं प्रशासन द्वारा जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

दीपावली और गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर जिलेवासियों ने एकता, सद्भाव और खुशहाली का संदेश देते हुए त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments