परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : परम् श्रद्धेय त्यागी महान संत ब्रम्हलीन एस एन सुब्बाराव, संस्थापक महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना भारत की संतान मंचन कर्ता भारत सहित अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय पर युवाओं युवतियों और सम्पूर्ण व्यवस्था तंत्र में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के आर्दश पथ सत्य अहिंसा और सद्भावना स्थापित के लिए ख्याति प्राप्त प्रख्यात प्रेरणाश्रोत का चौथा पुन्य तिथि के अवसर पर प्रयोग आश्रम परिवार सासाहोली तिल्दा-नेवरा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सर्व धर्म प्रार्थनाएं क्रमशः ना यह तेरा ना यह मेरा ईश्वर का यह राज है और जय जगत जय जगत जय जगत पुकारे जा की गीत से सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी साथी गणों को उनके आदर्श विचार और जिवनी पर सीताराम सोनवानी अध्यक्ष प्रयोग आश्रम,अरुण कुमार सचिव प्रयोग आश्रम तिल्दा,मोचन मानिकपुरी एन वाई पी कार्यकर्ता, प्रशांत पीवी सचिव ग्रामीण विकास प्रतिष्ठान ने प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रयोग आश्रम संस्था परिवार के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही है।

Comments