किरंदुल में आरएसएस द्वारा चलाई जा रहीं हैं व्यापक गृह संपर्क अभियान

किरंदुल में आरएसएस द्वारा चलाई जा रहीं हैं व्यापक गृह संपर्क अभियान

किरंदुल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अंतर्गत देशभर में 20 नवंबर तक गृह संपर्क अभियान चला रहीं हैं। साथ ही हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तय कर रहा हैं।जिसके तहत बुधवार  हाइरिच टावर फुटबॉल ग्राउंड में स्वयं सेवक घर घर जाकर भारत माता की तैलचित्र,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की पुस्तिका,पंच परिवर्तन का पर्चा वितरण किया गया।यह कार्यक्रम बस्ती-मंडल स्तर पर  हो रही हैं।गृह संपर्क अभियान में पालको, युवा युवतियों एवं विशिष्टजनों  से संपर्क किया जा रहा हैं।गृह संपर्क अभियान में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता ,पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध के बारे में लोगों को जागरुक कर रहे हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दक्षिण बस्तर विभाग प्रचारक महेंद्र नायक,नगर संचालक रामकृष्ण बैरागी, मोहित देशमुख,मृत्युंजय साहू,गजेंद्र गुप्ता,दिनेश साहू उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments