महासमुंद : भाजपा के नेता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच और उद्देश्य था कि शासन की योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस पर भाजपा ने कार्य भी किया और योजनाओं का लाभ देने का प्रयास भी किया। पर महासमुंद भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा स्वर्गीय दीनदयाल के सोंच और उद्देश्य के विपरीत ही कार्य करते हुए योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति को दिलाने की बजाए स्वयं और परिवारजनों को दिलाया जा रहा हैं।
ताजा मामला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत नगर पालिका के भाजपा पार्षद और कुछ भाजपा नेता योजना का लाभ लेते हुए प्रयागराज, काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गए है। इस मामले को लेकर शहर में चर्चाओ का बाजार गर्म है। मामले में पूर्व पार्षद व समाजसेवी पंकज साहू ने विज्ञप्ति जारी कर यात्रा में गए पार्षद और भाजपा नेताओं ने निंदा की और गरीबों जरूरत मंद लोगों को योजना का लाभ दिलाने की बजाए स्वंय और परिवारजनों को लाभ दिलाए जाने पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मान किसी का न टूटे, सम्मान सबका बना रहे
यात्रा में ये नेता परिवारजनों के साथ गए थे।
पंकज साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि यात्रा में पूर्व नपाध्यक्ष व भाजपा नेता पवन पटेल, पत्नी बेमचा स्कूल में शासकीय व्याख्याता किरण पटेल, 3 बार के पार्षद व भाजपा महामंत्री मीना वर्मा, पति गोपाल वर्मा, वार्ड 6 की पार्षद व भाजपा नेत्री सीता डोंडेकर, पार्षद व भाजपा नेत्री कल्पना सूर्यवंशी, पुत्री बेटी पूनम सूर्यवंशी, पति लोकनाथ सूर्यवंशी, भाजपा नेता उमेश नसीने, भतीजा कृष्णा नसीने, कृष्णा के पिता व भाजपा नेता उमेश नसीने के भाई दिनेश नसीने अपात्र होते हुए भी गरीबों के हिस्से की तीर्थ यात्रा योजना में स्वयं घूमकर आ गए।पालिका और समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत !
पंकज साहू ने कहा समाज कल्याण विभाग और पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से ही इस यात्रा में भाजपा के पार्षद और नेताओं ने यात्रा का लाभ लिया है।
पंकज ने समाज कल्याण विभाग पर आरोप लगाया कि उक्त विभाग द्वारा ही नेताओं को परिवार के साथ भेजा गया है। गरीब पात्र हितग्राही जो 1-1 साल से आवेदन देकर इस उम्मीद में थे कि योजना के तहत उन्हें तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा और दर्शन लाभ मिलेगा। पर, उन पात्र हितग्राहियों के अधिकार पर स्थानीय भाजपा नेताओं, पार्षदों, उनके परिजनों ने डाका डाला है। श्री साहू ने कहा यात्रा में जो खर्च हुआ है वो पार्षदों से वसूला जाए।
क्या यही भाजपा का सुशासन ?
भाजपा सरकार अपने आप को पारदर्शी व सुशासन वाली सरकार बताती है। लेकिन, जिले में तीर्थ यात्रा योजना के नाम पर जो फर्जीवाड़ा हुआ है, इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा की कथनी व करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। यहां के भाजपा नेता ही गरीब हितग्राहियों के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं।
जिम्मेदारों ने कहा हमे जानकारी ही नहीं
यात्रा में पार्षद और भाजपा नेताओं के साथ सरकारी कर्मी के जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। अब जानकारी मिली है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक सलामे- सीएमओ नगर पालिका महासमुंद
पालिका और जनपद से सूची मिली उसे शासन को भेजा गया। यात्रा में नेताओं के साथ परिवार समेत जाने और एक सरकारी कर्मी भी यात्रा में शामिल होने पर मामले की जांच की जाएगी।
संगीता सिंह- उप संचालक
समाज कल्याण विभाग महासमुंद
उच्च नेताओ से लिया जाएगा मार्गदर्शन
सरकारी तीर्थयात्रा योजना में महासमुंद के भाजपा पार्षद और नेताओं के परिवार के साथ जाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। मामले से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा और कार्रवाई के लिए उनसे मार्गदर्शन लिया जाएगा।
एतराम साहू-भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments