बिलाईगढ़: सलौनीकला धान खरीदी केंद्र में सामने आए बड़े घोटाले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए केंद्र के पूर्व फड़ प्रभारी देवनारायण चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अमानत में खयानत, धोखाधड़ी एवं गबन का गंभीर मामला दर्ज है।
जांच में सामने आया कि फड़ प्रभारी रहते हुए आरोपी ने केंद्र से 1894 क्विंटल धान का धोखाधड़ीपूर्वक गबन किया था। इस धान की अनुमानित कीमत ₹43,56,200 आंकी गई है। प्रशासनिक टीम एवं विभागीय जांच में धान गबन एवं अमानत में खयानत की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी माने जा रहे देवनारायण चंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रकरण में एक और बड़ी प्रगति हुई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और मामले में आगे की जांच जारी है।



Comments