बैंक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, किसानों में खुशी की लहर,धान खरीदी में अब आएगी तेजी, मंडी में आज से कर्मचारी लौटे काम पर

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, किसानों में खुशी की लहर,धान खरीदी में अब आएगी तेजी, मंडी में आज से कर्मचारी लौटे काम पर

छुईखदान: पिछले सप्ताह से चल रही बैंक कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद किसानों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई है। हड़ताल के कारण किसानों को भुगतान संबंधी कार्यों में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे धान खरीदी प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी।

हड़ताल समाप्त होने के साथ ही बैंकिंग सेवाएँ बहाल हो गई हैं और मंडी में आज से कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। इससे उम्मीद है कि धान खरीदी में गति आएगी तथा किसान भुगतान के लिए अब लंबे इंतज़ार से मुक्त होंगे।

किसान नेताओं ने इसे राहतपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि अब खरीदी केंद्रों में आवश्यक दस्तावेज, भुगतान प्रक्रिया और अन्य कार्य सुचारू रूप से होने लगेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments